लावारिसों के अंतिम संस्कार हेतु मुक्तिधाम में पंहूचाई लकडिय़ां

रतलाम । नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यकता पडऩे पर की जाने वाली पेड़ो की छंटनी व पेड़ गिर जाने पर पांजरा पोल व मानस भवन परिसर में एकत्रित की लकडिय़ों को निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया द्वारा नगर के मुक्तिधामों पर भेजा जा रहा है।
निगम आयुक्त श्री झारिया के निर्देशानुसार 09 अप्रैल शुक्रवार को भक्तन की बावड़ी मुक्तिधाम में 9 अप्रैल को 2 ट्रॉली व 10 अप्रैल को 2 ट्रॉली लकडिय़ां पंहूचाई गई जो कि लावारिस व्यक्तियों के अंतिम संस्कार में उपयोग की जायेगी।