शताब्दी संकल्प अनुयाज के अंतर्गत आदिवासी अंचल के ग्राम सांवलिया रुंडी में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न

रतलाम। अखिल विश्व गायत्री परिवार की अधिष्ठात्री माता भगवती देवी शर्मा के जन्मशताब्दी संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत गायत्री परिवार द्वारा जिले में निरंतर विभिन्न आयोजन किये जा रहें है। इसी तारतम्य में आदिवासी अंचल के ग्राम सांवलिया रुंडी में गायत्री परिवार नगर ट्रस्ट रतलाम द्वारा पंच कुंडीय गायत्री यज्ञ संपन्न किया गया। यज्ञ में अंचलवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और यज्ञाहुतियां दी। यज्ञ के माध्यम से ग्रामवासियों की खुशहाली, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं अच्छी वर्षा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर 20 बहनों द्वारा कन्या कौशल शिविर लगाए जाने पर अपनी सहभागिता की स्वीकृति प्रदान की गई, जिसके लिए आगामी दिनों में इसकी रूपरेखा तैयार की जावेगी।
गायत्री परिवार रतलाम के डॉ आईपी त्रिवेदी ने बताया कि आयोजन में उपस्थित भाइयों द्वारा देवदक्षिणा के रूप में तंबाकू, सिगरेट एवं अभक्ष्य पदार्थों के सेवन नहीं करने की भी शपथ ली गई तथा प्रतिदिन मंदिर पर उपस्थित होकर प्रार्थना स्वाध्याय करने हेतु भी संकल्प लिया गया। यज्ञ का संचालन गायत्री परिवार नगर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी पातीराम शर्मा, जिला समन्वयक दामोदर शर्मा धराड़, सहसमन्वयक डॉ आई पी त्रिवेदी एवं कृष्णवल्लभ मेहता उपाचार्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित बिरसा मुंडा संस्था के अध्यक्ष सोहन ओहरी ने समाज के सुधार पर अपनी बात रखी और दहेज प्रथा, कुरीति उन्मूलन, घूंघट प्रथा, शराब एवं अभक्ष्य वस्तुओं के सेवन से होने वाले नुकसान की बात समाज जनों को बताई। कार्यक्रम में वीरेंद्र सिंह डोडिया अशोक, शंकर, प्रभुलाल, माँगू बाई भाबर, ज्योति भाभर, तीजा कटारा, कनक डामर एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में इस वर्ष श्रेष्ठ अंक से उत्तीर्ण बच्चों को भी समाज के अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सूरत लाल डामर ने किया तथा कालू महाराज द्वारा आभार प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound