दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के महाकोशल-विंध्य रीजन अध्यक्ष सीए मनोज जैन प्रतिष्ठात्मक चुनाव में भारी मतों से विजयी

जबलपुर 10 मई। रविवार को जबलपुर की अग्रणी सामाजिक संस्था जैन मिलन समिति जबलपुर के वर्ष 2026-28 हेतु आयोजित प्रतिष्ठात्मक एवं प्रतिस्पर्धात्मक चुनाव संपन्न हुए। अंतिम 7 राउंड की मतगणना के पश्चात घोषित परिणामों में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सीए मनोज जैन ने अपने प्रतिद्वंद्वी राजेश जैन CA को 41 मतों से पराजित कर शानदार विजय प्राप्त की।
विशेष उल्लेखनीय है कि सीए मनोज जैन की संपूर्ण पैनल के सभी 16 प्रत्याशी भी भारी मतों से विजयी घोषित हुए, जिससे समर्थकों एवं समाजजनों में हर्ष का वातावरण व्याप्त है।
नवनिर्वाचित टीम में सचिव पद हेतु राजा जैन (ओटीसी पार्ट्स), कोषाध्यक्ष पद हेतु इंजी. शरद सिंघई, उपाध्यक्ष पद हेतु आशीष जैन ‘सर्फ’, सहसचिव पद हेतु अनिल जैन ‘लाड़ू’, सहकोषाध्यक्ष पद हेतु सुधीर जैन ‘ही एंड शी’, सांस्कृतिक सचिव पद हेतु आकाश जैन तथा सह सांस्कृतिक सचिव पद हेतु आदेश जैन ‘ननु’ विजयी घोषित हुए।
इसी प्रकार कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रवीण सिंघई, डॉ. अंकित सेठ, आशीष जैन, विमल जैन, राजेश नायक, मनीष नवकार, ऋषि जैन ‘फार्मा’ एवं राहुल जैन ‘नंदन’ ने भी विजय प्राप्त की।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों एवं समाजजनों ने विजयी प्रत्याशियों का पुष्पमालाओं एवं शुभकामनाओं के साथ स्वागत किया। समाज के वरिष्ठजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित टीम के नेतृत्व में जैन मिलन समिति जबलपुर सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा कार्यों में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।
सीए मनोज जैन की इस ऐतिहासिक विजय पर दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के महासचिव विनय-अनिता जैन, महाकोशल-विंध्य रीजन के निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप-ममता जैन, सुधीर जैन “न्यू लक्ष्मी”, मुल्कराज बादशा, डॉ. यतीश जैन, विकास जैन, नवीन जैन, कपिल जैन, आलोक मोदी, अंजुल जैन “सिम्प्लेक्स”, संजय जैन “माइक्रोलैंड”, प्रशांत जैन “विजयंत”, नितिन जैन “टैली वाला” सहित अनेक समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound