
इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । दिगंबर जैन समाज एवं श्रंमण संस्कृति के युगद्रष्टा, राष्ट्र सन्त, भारत गौरव परम पूज्य आचार्य श्री 108 पुलक सागर जी महाराज का 56वां पावन अवतरण दिवस पुरे भारत वर्षीय जैन समाज एवं श्रावक-श्राविकाओं द्वारा श्रद्धा, भक्ति उमंग एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरु देव नमोस्तु नमोस्तु के जयघोष के साथ आचार्य श्री के चरणों में शत-शत नमन अर्पित किया गया। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि ।
पुलकजन चेतना मंच – समाज सेवा की विशाल धारा: पूज्य आचार्य श्री के पावन निर्देशन एवं आशीर्वाद से भारत वर्ष में संचालित पुलकजन चेतना मंच देश की सबसे बड़ी सामाजिक संस्थाओं में से एक है, जो जीव दया, मानव सेवा, राष्ट्रहित एवं समाज हित के लिए समर्पित है। आचार्य श्री के आशीर्वाद से संचालित इस मंच की पुरे राष्ट मेंहजारों शाखाएं हैं और लाखों सदस्य समर्पित श्रद्धा भाव के साथ समाज सेवा मानव सेवा में रत हैं। परम पूज्य गुरुदेव की प्रेरणा और आशीर्वाद से समाज के लिए जिनशरणम् महातीर्थ – महान उपलब्धि: पूज्य आचार्य श्री के आशीर्वाद एवं निर्देश से सूरत-मुंबई हाइवे पर आगमानुसार निर्मित जिनशरणम् महातीर्थ भी समाज एवं देश की सेवा तथा धर्म की वृद्धि के लिए एक महान धरोहर है। यह तीर्थ क्षेत्र धर्म, संस्कृति और मानव सेवा का अनुपम केंद्र बन रहा है।
इस अवसर पर डॉ जैनेन्द्र जैन, अमित कासलीवाल आंनद गोधा टीके वेद हंसमुख गांधी प्रदीप बड़जात्या मंयक जैन एवं श्रीमती पुष्पा कासलीवाल श्रीमती मुक्ता जैन एवं श्रीमती रेखा जैन श्रीफल आदि समाज जन ने इस पावन अवसर पर समस्त भक्तों ने प्रभु से प्रार्थना की कि *पूज्य गुरुदेव दीर्घायु हों, आपकी साधना निर्विघ्न एवं सानंद संपन्न हो, आपका मोक्ष मार्ग प्रशस्त हो तथा आपका पावन सान्निध्य एवं आशीर्वाद हम सब पर सदैव बना रहे।ऐसे युगपुरुष, राष्ट्र सन्त आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज को 56वें अवतरण दिवस पर शत-शत नमन, नमोस्तु नमोस्तु। नमोस्तु शासन जयवंत हो।