मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ

रतलाम । डॉ कैलासनाथ काटजू विधि महाविद्यालय रतलाम और जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति रतलाम के संयुक्त तत्‍वाधान मे महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं का मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमे डॉ लक्ष्मी नारायण शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रतलाम के डॉ प्रहलाद पाटीदार (असिस्टेंट प्रोफेसर) मनोरोग विशेषज्ञ , डॉ आँचल गुप्ता (सीनियर रेसिडेंट) मनोरोग विशेषज्ञ द्वारा विद्यार्थियों से परिचर्चा की गई एवं कुछ विद्यार्थी की समस्या पाई गई उन्हें उचित मार्गदर्शन दिया गया। शिविर में लगभग 137 विद्यार्थियों का परीक्षण हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अनुराधा तिवारी, जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति रतलाम के संरक्षक श्री उमेश माहेश्वरी श्री राजेन्द्र कुमार जोशी द्वारा किया गया। शिविर समन्‍वयक व्याख्याता श्रीमती कोमल सिंह द्वारा शिविर का सफल संचालन किया गया। उक्‍त शिविर में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक श्रीमती डॉ सोना नागर, डॉ जितेन्द्र शर्मा, श्री विजय मुवेल, श्री हरेन्द्र प्रताप सिंह, व्याख्याता श्रीमती मीनाक्षी कुमार , श्रीमती रंजू शर्मा, एवं समस्त स्टाफ सदस्‍य मौजूद रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पैरा लीगल वालेंटियर पं विजय हेमकांत शर्मा ने विधिक साक्षरता के संबंध में जानकारी प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound