बिना लाइट पंखे की सुविधा के धार्मिक ज्ञान सीखने आए शिविरार्थी



रतलाम । जहां चाहा है वहां शीतल राह हे के विचार से शिविर में लगातार 8 दिन तक बिना कुलर और बिना पंखे के प्रफुल्लता और प्रसन्नता के साथ अध्यात्म संस्कार और ज्ञान की त्रिवेणी ज्योत को आत्मसात कर 100 बच्चो ने कीर्तिमान स्थापित कर दिया श्री साधुमार्गी जैन संघ के आचार्य श्री 1008 श्री रामलाल जी महाराज साहब उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि जी महाराज साहब एवं चरित्रशील आत्माओं की सद प्रेरणा से ज्योतिर्मय शिविर का आयोजन समता भवन में उत्साह और धर्ममय वातावरण में संपन्न हुआ यहां विराजित सतिया जी महाराज साहब द्वारा बच्चों को धर्म और संस्कार की राह पर चलना सिखाया।
शिविर के समापन समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री विजय जी टंच ने कहा कि रतलाम का शिविर पूरे देश के लिए परिचायक बन गया है मध्य प्रदेश अंचल के शिविर संयोजक श्री मनोज पीपाड़ा ने शिविर की सराहना की राष्ट्रीय मंत्री एवं स्थानीय संघ के अध्यक्ष श्री विनोद मेहता ने बच्चों के माता-पिता को साधुवाद दिया कि भीषण गर्मी में उन्होंने अपने बच्चों को धर्म की धारा से जोड़ा शिविर संयोजक सोनू मूनत और प्रीति मूनत ने बच्चों को शिविर में सीखे गए ज्ञान ध्यान को प्रस्तुत करने का कहा गया तो बच्चों के तो मानो पंख ही लग गए सभी अतिथि अभीभूत हो गए उपरोक्त जानकारी देते हुए संघ के उपाध्यक्ष प्रितेश गादिया ने बताया की मध्य प्रदेश पाठशाला संयोजक प्रकाश बोहरा द्वारा क्विंज के माध्यम से संथारा साधीका साध्वी श्री कीर्ति यशा जी महाराज साहब के जीवन से बच्चों को परिचित करवाया महिला समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा जी लालवानी द्वारा बच्चों को आगे भी इसी तरह ज्ञान ध्यान से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया गया इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कार दिया गया एवं श्री संघ तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जी द्वारा सभी शिविरार्थी को पुरस्कृत किया गया ।
शिविर संयोजन और संचालन में मुख्य भूमिका दिशा जी बोथरा अन्य बालिका मंडल अध्यक्ष एनी मुरार, तनिष्का पटवा, स्नेहा पटवा, डाली पटवा, नीता छिपानी, बहु मंडल अध्यक्ष सुनीता मूणत, अंकित मूणत, युवा संघ अध्यक्ष अर्पित गांधी, आशीष छाजेड़, पवन गोरेचा, महावीर मूणत, सुभाष डाबरिया आदि की सराहनीय भूमिका रही । इस अवसर पर संघ उपाध्यक्ष निर्मल लुनिया, सुशील गोरेचा, दशरथ बाफना, पूर्व अध्यक्ष सुदर्शन पिरोदिया, कांतिलाल छाजेड़, कोषाध्यक्ष अतुल बाफना, विनोद मूणत, सुनील पटवा, युवा संघ मंत्री अर्पित बाफना, अनिल बाफना, अभय चोपड़ा, महिला समिति अध्यक्ष संगीता मुनत, बहू मंडल अध्यक्ष सुनीता मूणत, महिला समिति मंत्री श्रीमती पटवा मैं बच्चों की अनुमोदना कर उत्सवर्धन किया । कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रीति मूणतएवं आभार प्रदर्शन पंकज मूणतने किया ।