मेहुल कोठारी अध्यक्ष तथा जतीन सोलंकी सचिव मनोनीत

अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन तरुण परिषद की बैठक सम्पन्न

रतलाम। अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन तरुण परिषद की बैठक नीमवाला उपाश्रय खेरादीवास पर संपन्न हुई, बैठक का मुख्य एजेडा आगामी कार्यकाल हेतू अध्यक्ष का चुनाव रहा |
सर्वप्रथम उपस्थितजनो द्वारा नवकार महामंत्र का जाप कर बैठक का शुभाआरंभ किया ततपस्चात अध्यक्ष सक्षम मोदी द्वारा आगामी कार्यकाल मे अध्यक्ष हेतू मेहुल कोठारी का नाम प्रस्तवित किया जिसका सभी सदस्यो ने ध्वनिमत से समर्थन किया ततपस्चात नव मनोनित अध्यक्ष मेहुल कोठारी द्वारा सचिव पद पर जतीन सोलंकी को मनोनित किया एव अपने उदबोधन मे दादा गुरुदेव एवं परिषद संस्थापक पूज्य गुरुदेव पुण्य सम्राट श्रीमद विजय जयंतसेन सुरीश्वर जी म.सा. द्वारा बताये मार्ग पर चलने एव परिषद के माध्यम से संघ समाज हितेशी कार्य करने तथा परिषद को उन्चाई पर ले जाने हेतू कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने का सभी साथीयो से आग्रह किया, अन्त मे आभार जतीन सोलंकी ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर नवयुवक परिषद अध्यक्ष दीपक खेड़ावला , सन्नी जैन परिषद के वरिष्ठ सदस्य राजेश खाबिया, पंकज राठौर, कमलेश भण्डारी,अर्पित आंचलिया,प्रांजल कांठी,मयंक कोठारी, भूपेश कटारिया, सुयश सुराना, वैभव सेठिया, आनंद जैन, अंकित सकलेचा, हर्ष खाबिया, शशांक खिमेसरा, वृतांत सुराणा ,पर्व कोचर,ऋतिक गांधी ,उर्विश गादीया उपस्थित रहे बैठक का संचालन सचिव चयन लुणावत ने किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound