भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कामकाजी बैठक सम्पन्न

रतलाम। पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कामकाजी बैठक पैलेस रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर नव मनोनीत जिला अध्यक्ष संदीप यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । कामकाजी बैठक में पधारे प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत सिंह पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश मंत्री बलवंत भाटी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी उपस्थिति रहे ।
आगामी दिनांक 18.05.2026 को पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार के रतलाम जिला के प्रवास हेतु आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की योजनों बनाई गई ।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का जिला आगमन आलोट से शुरू होकर ताल, जावरा, नामली और रतलाम में समापन रहेगा । रतलाम में पदाधिकारीयों, कार्यकर्ताओ , समाजसेवी और सोशल मीडिया के प्रभारियों से चर्चा करेंगे ।
कार्यक्रम का संचालन रवि पंवार और आभार उपाध्यक्ष किशोर कसेरा के द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम में उपस्थिति राधेश्याम बैरागी , नीरज परमार, गोवर्धन लालजी पाटीदार, श्याम राठौड़, चेतन टांक , राकेश मीणा, श्याम रैडा, ईश्वर सेन, मनोज बागड़ी, दिलीप कुमावत, महेश माली, पंकज परमार, आशीष चौहान, पंकज टांक,कैलाश पंवार, रघुवीर सिंह, मन्नालाल कुमावत, लक्ष्मण पटेल, पर्वत सिंह सहित अनेकों कार्यकर्ता ने यादव का स्वागत कर शुभकामनायें दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound