

बड़ावदा (शिरीष सकलेचा) । माहेश्वरी समाज बड़ावदा के चुनाव माहेश्वरी धर्मशाला में मंगलवार को मुख्य चुनाव अधिकारी महेश सोडाणी, गोविंद अजमेरा एवं पर्यवेक्षक अनिल अजमेरा, जिला अध्यक्ष मनोहर तोषनीवाल की उपस्थिति में निर्विरोध सम्पन्न हुए।तीन वर्ष के लिए सर्व सम्मति से पदाधिकारियों का चयन हुआ। जिसमें सरक्षक जगदीश अजमेरा, एम.एल. अजमेरा,अध्यक्ष राजेंद्र मूंदड़ा, उपाध्यक्ष मनोज तोषनीवाल, अजय सोडाणी,सचिव दिनेश लड्डा,कोषाध्यक्ष सत्यनारायण अजमेरा, कृष्ण गोपाल तोषनीवाल, सह सचिव रमेशचंद्र अजमेरा, संगठन मंत्री सुरेश अजमेरा,प्रचार मंत्री मुकेश लड्ढा बनाए गए।मांगलिक भवन संचालन हेतु सुनील मूंदड़ा को नियुक्त किया गया।जिला सभा हेतु गोपाल तोषनीवाल, उमेश लड्डा, अजय सोडाणी,गोविंद अजमेरा, रमेशचंद्र अजमेरा, स्थानीय कार्यकारणी में विजय कुमार तोषनीवाल,चेतन लड्डा, राजेंद्र कुमार अजमेरा, सुरेंद्र काकाणी, पंकज काबरा, निलेश सोडाणी, दिनेश मूंदड़ा, महेश अजमेरा, आशीष अजमेरा शामिल किए गए।नवनियुक्त पदाधिकारियों को समाजजनों ने स्वागत करते हुए बधाई दी। अध्यक्ष मुंदडा ने आभार जताते हुए समाजजनों को विश्वास दिलाया कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है।उसको सबके सहयोग से पूरा करेंगे।