रतलाम में अपरा एकादशी संकीर्तन का भव्य आयोजन, कृष्ण भक्ति में झूमे श्रद्धालु

  • गीता मंदिर में महिलाओं ने किए गरबा, भजनों और नारायण धुन से भक्तिमय हुआ वातावरण
  • 27 मई को कमला एकादशी पर होगा अगला संकीर्तन

रतलाम 13 मई । आज बुधवार को गीता मंदिर रोड स्थित गीता मंदिर पर एकादशी संकीर्तन डॉक्टर श्रीमती प्रकाश कुमारी पुरोहित द्वारा अपरा एकादशी संकीर्तन का आयोजन दोपहर 3:00 से शाम 6:00 तक किया गया। जिसमें महिलाओं ने कृष्ण भक्ति के साथ गरबे किये और आनंद युक्त भक्ति भाव से नृत्य किया।
पंडित गोपाल शर्मा ने भजनो की प्रस्तुति दी ” हे नाथ अब तो ऐसी दया हो। जीवन निरर्थक जाने ना पाए।। यह मन न जाने क्या-क्या कराए। कुछ बन पाए कुछ बन न पाए।। जैसे भजनों की प्रस्तुति दी। जिसमें सभी भक्तों ने भक्ति रस में सराबोर होकर प्रभु नाम का अमृत रस पिया।
पंडित चेतन जोशी ने अपरा एकादशी का महत्व बताते हुए कहा कि ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अपरा एकादशी (अचला एकादशी) पापों का नाश कर असीम पुण्य और अपार धन देने वाली मानी जाती है। यह व्रत व्रती को समाज में प्रसिद्धि, प्रेत योनि से मुक्ति और अंत में मोक्ष प्रदान करता है, जिससे भक्त के सभी कष्ट दूर होकर मनोकामनाएं पूर्ण करता हैं। कार्यक्रम के अंत में नारायण धुन एवं आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।
इस एकादशी संकीर्तन में डॉक्टर पीके पुरोहित एवं पुरोहित परिवार सहित दीपक पुरोहित, उमा पुरोहित, संजय व्यास,गोपाल पालीवाल, जय सिंह कुशवाह, कांतिलाल पंड्या, नवीन व्यास, सुभाष उपाध्याय, रामचंद्र शर्मा, प्रेम सिंह परिहार, अजीत जैन, रविंद्र जोशी, संदीप व्यास, नीतू व्यास, अंजलि त्रिवेदी, सुनीता शर्मा, रमा शर्मा सुनीता मिश्रा रेखा मजावादिया, हीरा पुरोहित, नीला ठक्कर प्रतिभा ठक्कर, गोपाल कुंवर मधु रतनावत, गरिमा उपाध्याय, राजेंद्र राव गोवर्धन रेंडा आदि बड़ी संख्या में भक्तजन एवं श्रद्धालु गण पुरुष और महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। अगला एकादशी संकीर्तन 27 मई बुधवार को कमला एकादशी पर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound