रतलाम में ई-टोकन के लिए प्रशिक्षण आयोजित, अधिकारियों को दी गई विस्तृत जानकारी

रतलाम । ई विकास प्रणाली के तहत ई-टोकन प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्टर कार्यालय सभागृह रतलाम में आयोजित किया गया । कार्यक्रम में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री अमूल चौधरी द्वारा ई-टोकन प्रणाली से संबंधित जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई तथा उपस्थित अधिकारियों एवं विक्रेताओं की समस्याओं का निराकरण किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक संचालक कृषि श्री भिका वास्के, कृषि विकास अधिकारी रतलाम, समस्त कृषि विस्तार अधिकारी पीएसीएस अधिकारी एवं मार्कफेड, निजी उर्वरक विक्रेता एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound