सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का त्वरित करे: श्री करोसिया

सफाई कर्मचारियों के संबंध में बैठक संपन्न

रतलाम 14 मई। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में म.प्र.राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष श्री प्रताप करोसिया (कैबिनेट मंत्री दर्जा) की अध्यक्षता में जिला अधिकारियों और सफाई कर्मचारी, संगठनों के प्रतिनिधियों, सभी सीएमओ नगरीय निकाय एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, नगर निगम कमिश्नर श्री अनिल भाना, पीओ डूडा श्री अरूण पाठक सहित सभी सीएमओ एवं संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में आयोग के अध्यक्ष श्री करोसिया ने सफाई कामगारों के वेतन भत्ते, एन.पी.एस., अनुकम्पा नियुक्ति, रिक्त पदों की पूर्ति, पेंशन, पी.एफ., ईएसआई प्रकरणों के त्वरित निराकरण, बस्ती विकास, सामुदायिक भवन, प्रधानमंत्री आवास योजना में नगरीय निकायवार सफाई कामगार सदस्यों की आनुपातिक भागीदारी की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने संबंधित विभाग प्रमुखों को सफाई कामगारों के लिए शासन के निर्देशानुसार हर तरह की मदद के लिए निर्देशित किया। शासन की योजनाओं में हितलाभ प्रदान किए जाये। सफाई कर्मियों से जुड़े कोर्ट केसो का त्वरित निराकरण करवायें।
बैठक में आयोग के अध्यक्ष श्री प्रताप करोसिया ने विभिन्न कार्यालयों व नगरीय निकायों में सफाई कामगारों के स्वीकृत पद रिक्त पदों की जानकारी की विभागवार विस्तार से समीक्षा की। श्री करोसिया ने कहा कि 2007 तक नगरीय निकायों में सेवा देने वाले दैनिक वेतन भोगियो को विनियमित किया गया है, उन्हें रिक्त पदों पर नियमित करने की कार्यवाही करें। जिस वर्ग के लिए पद रिक्त हैं उसी वर्ग से भरने एवं मध्यप्रदेश शासन के नियमानुसार सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण की कार्यवाही की जाये एवं विभिन्न निकायों और कार्यालयों द्वारा विनियमितीकरण किए गए कर्मचारियों को पात्रतानुसार स्थाई करने की कार्यवाही करें। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार रिक्त पदों के विरुद्ध संविदा पर कर्मचारियों की भर्ती करें।
बैठक में श्री करोसिया ने नगर निगम रतलाम द्वारा रखे गये कर्मचारियों के ई एस आई कटौत्रा की जानकारी लेकर आयुक्त नगर एवं आवास मंत्रालय भोपाल को पत्र लिखने के लिए श्रम पदाधिकारी को निर्देश दिए। अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में 30 दिन के अंदर आवेदक को लिखित में सूचित करने एवं रतलाम नगर निगम मे हुई नियुक्तियो की जाच के निर्देश एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव को दिए। मण्डी मे सफाई करने वाले कर्मचारियों का भौतिक सत्यापन करने, ई एस आई कटौत्रो की जानकारी 15 दिवस मे भेजने के निर्देश श्रम पदाधिकारी को दिए। मण्डी सचिव को ठेके पर रखे गये सफाई कर्मियों को रखे जाने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी सात दिवस मे देने के निर्देश दिए। डीन मेडिकल कॉलेज एवं सीएमएचओ को निर्देश दिये कि मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय एवं जिले के अन्य चिकित्सालयों में रखे गये आउटसोर्स कर्मचारियों की बैठक दो तीन माह मे लेकर उनकी समस्याओं को सुने और ठेकेदारों को अवगत कराये । अगले 15 दिवस मे बैठक कर अवगत करवाने के निर्देश दिए।
बैठक में श्री करोसिया ने निर्देश दिए कि सफाई कामगारों को नियमानुसार अवकाश तथा सफाई कामगारों को काम का प्रशिक्षण दिया जाए। आयोग के अध्यक्ष ने सफाई कर्मचारियों के परिवारों के लिए सामाजिक कार्यक्रमों के लिए महर्षि वाल्मीकि सामुदायिक भवन बनवाये जाने के निर्देश दिए। श्री करोसिया ने कहा कि दैनिक वेतन भोगी एवं विनियमित कर्मचारियों की मृत्यु की स्थिति में परिजनों को आर्थिक मदद के साथ, परिजनों को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए अस्थाई पदो पर रोजगार भी उपलब्ध करवा सकते हैं। सभी नगरीय निकाय सफाई कर्मचारियों को काबिज भूमि का आवास के लिए आवासीय भूमि का पट्टा प्रदान कर आवास स्वीकृत करें। शासन की स्वरोजगार योजनाओं में सफाई कर्मियों को लाभान्वित करें। कर्मचारियों की सुरक्षा एवं उनके परिजनों के हितलाभ का विशेष ध्यान रखा जाये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound