मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की संभागीय एवं जिला पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

संभागीय सम्मेलन आयोजन सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

रतलाम । मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के रतलाम संभाग का सम्मेलन जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में रतलाम नगर में आयोजित किया जाएगा । यह निर्णय शनिवार को आयोजित संघ के रतलाम संभाग एवं रतलाम जिले के पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया । बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने सम्मेलन आयोजन की कार्ययोजना सहित संगठन की मजबूती के लिए अपने विचार एवं सुझाव रखे ।
बैठक को संबोधित करते हुए संभाग अध्यक्ष प्रीतिपाल सिंह राणा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे प्रांताध्यक्ष शलभ जी भदौरिया के नेतृत्व में श्रमजीवी पत्रकार संघ पत्रकारों के हितों के लिए वर्षों से संघर्ष कर रहा है , इसी संघर्ष के सुखद परिणाम समय समय पर हमे प्राप्त होते रहे है और जल्द ही हमारी पत्रकार सुरक्षा कानून लागू लिए जाने की माँग भी पूरी होने वाली है । श्री राणा ने कहा कि संभागीय सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए हमे जी जान से जुट जाना है और रतलाम संभाग इकाई सहित तीनो जिला इकाइयों को अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करना है । उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि यदि आप संघ के किसी पद पर आसीन है तो उस पद के अनुरूप अपनी उपयोगिता संगठन के कार्यों के प्रति प्रदर्शित करना चाहिए ।
बैठक को प्रदेश संयुक्त सचिव भेरूलाल टांक ने संबोधित करते हुए कहा कि एकजुटता के साथ हमे अपने अपने कर्तव्यों का निर्वाह करना है और जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाए उसे पूरी निष्ठा से पुरी करना है । रतलाम जिलाध्यक्ष राजेश जैन ने रतलाम संभागीय सम्मेलनन के आयोजन की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमने पिछले वर्ष शहर में प्रदेश कार्यसमिति का सफल आयोजन किया था । हम संभागीय सम्मेलन भी सभी साथी समन्वय के साथ मिलकर ऐतिहासिक रूप से आयोजित करेंगे । श्री जैन ने मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के पत्रकार हितैषी कार्यो का विवरण देते हुए कहा कि हमारे प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया के दबंग नेतृत्व में संगठन सरकार से निरंतर अपनी मांगे मनवाने में सफलता हांसिल करता जा रहा है ।
बैठक को नीमच जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि हमे रतलाम संभाग के तीनो जिलों में संघठन को मजबूती प्रदान करने के लिए ब्लॉक स्तर के दौरे कर पत्रकार साथियों से सतत संपर्क कर ऐसा माहौल निर्मित करना होगा जिससे हमारे संगठन का आकर्षण बना रहे एवं वे अन्य संगठन के बारे में सोच भी नहीं सके । बैठक को संभागीय उपाध्यक्ष गोविंद उपाध्याय, मंदसौर जिलाध्यक्ष हेमंत जैन, संभागीय महासचिव विजय मीणा, रतलाम महासचिव दिनेश दवे, जिला उपाध्यक्ष राकेश पोरवाल , मंदसौर जिला महासचिव संजय भाटी, ने भी संबोधित किया । बैठक में आरिफ कुरैशी, सौरभ कोठारी, किशोर जोशी, सुजीत उपाध्याय, मुबारिक शेरानी, सिकंदर पटेल, निलेश बाफना, राजकुमार चावड़ा सहित संभागीय कार्यसमिति सदस्य रजनीश जैन, नीमच जिले के कार्यकारी अध्यक्ष चैन सिंह राठौर, जिला महासचिव कैलाश राठौर सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound