
रतलाम। शनि जयंती के पावन अवसर पर पुरोहित जी का वास मोचीपुरा स्थित शनि मंदिर में धार्मिक आयोजन संपन्न हुए। पुजारी विजय जोशी व रमेश जोशी ने बताया कि प्रातः काल पूज्य गुरुदेव पंडित श्याम सुंदर दुबे द्वारा शनिदेव का तेल से अभिषेक तथा हवन किया गया। हवन के पश्चात महा आरती हुई तथा भंडारे का आयोजन हुआ। इस दौरान सैकड़ो नागरिक मौजूद थे।