
नासिक । जैन दिवाकर फाउंडेशन, नाशिक एवं थोरल्या माँ साहेब जिजाऊ सेवा संस्था द्वारा सामनगांव, नाशिक में पिछले कई वर्षों से “ वात्सल्य धाम” के माध्यम से निरंतर मानव सेवा के कार्य संचालित किए जा रहे हैं।
श्रवण संघीय जैन दिवाकरिय प्रवर्तनी मेवाड़ गौरव पूज्य डॉ. श्री चन्दना जी महाराज साहेब (ठाणा 8) की पावन प्रेरणा से संचालित इस सेवा प्रकल्प में वृद्धाश्रम, गौशाला एवं बच्चों के लिए संस्कारयुक्त शिक्षा एवं पालन-पोषण की व्यवस्था की जा रही है।
संस्था द्वारा वृद्धजनों की सेवा, गो संरक्षण एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु विभिन्न सेवाभावी कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। साथ ही जो भी जैन परिवार यहां सेवा देना चाहता है, उनके रहने, बच्चों की पढ़ाई एवं भोजन आदि की सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। संस्था ने समाज के सेवाभावी लोगों से इस पुनीत कार्य में सहभागिता निभाने एवं मानवता की सेवा हेतु आगे आने का आह्वान किया है। उक्त जानकारी राष्ट्रीय वरिष्ठ मार्गदर्शक अभय सुराणा ने प्रदान की।