त्रिवेणी संगम पर पूजा अर्चना, रिंगनोद सेक्टर मे जल गंगा संवर्धन की योजना बनाई

जावरा। जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत मन कामनेश्वर महादेव मंदिर पर रिंगनोद सेक्टर स्तर की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमे जन अभियान परिषद के आव्हान पर जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम आयोजित करने पर करते हुऐ निर्णय लिए गए।
नंवाकुर समिति अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन द्वारा मनकामनेश्वर मन्दिर मिण्डा जी रिंगनोद सेक्टर की बैठक आयोजित की गई।बैठक ब्लॉक समन्वयक युवराज सिंह पंवार ने ली। पंवार ने पिछले माह के कार्यों की समीक्षा की तथा इस माह आने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत चर्चा की।
जिनमें गंगा दशमी पर कलश यात्रा, जल स्रोतों की स्वच्छता, दीप प्रज्वलन और भजन कीर्तन साथ ही जल गंगा संवर्धन के द्वितीय चरण के कार्य तालाब गहरी करण,नदी गहरीकरण, जलस्रोत की स्वच्छता आदि पर भी मार्गदर्शन दिया गया।
बैठक में अटल ग्राम के अध्यक्ष अभय कोठारी ने 25 मई गंगा दशहरे पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी एवं कलश यात्रा एवं अन्य कार्यक्रम समय तय किऐ गये जिसमें गोठडा मे प्रातः 8.30 बजे,गोंदी शंकर में प्रातः 9.00 बजे,कांकरवा बालाजी में प्रातः 10 बजे, मेहंदी मे 11 बजे एवं रिंगनोद मे साय 5 .00 बजे का समय तय किया गया।
इस अवसर पर चंबल, मलेनी, पिंगला नदी के त्रिवेणी संगम स्थल पर नदी का पूजन किया गया साथ ही नदी घाट पर श्रमदान , एवं जल संरक्षण की शपथ ली गई। संगम स्थल पर स्थित ऐतिहासिक मंदिर मे भगवान मनकामनेश्वर की महाआरती करते हुऐ भगवान् भोलेनाथ से क्षेत्र मे पर्याप्त वर्षा एवं क्षेत्रवासियों के सुख सम्पत्ति एवं निरोगी जीवन की प्रार्थना की ।
जन अभियान परिषद के विकास खण्ड समन्वयक युवराज सिंह पंवार,अटल ग्राम के अध्यक्ष अभय कोठारी नवांकुर प्रस्फुटन समिति के सदस्य समाज सेवी जगदीश उपमन्यु, समाज सेवी वीरेंद्र सिंह चौहान, परामर्शदाता बबलू बैरागी , अंकित ठाकुर ,ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कांकरवा के अध्यक्ष रामगोपाल विश्वकर्मा ,मेंहदी के अध्यक्ष संग्राम सिंह भाटी, गोंदी शंकर समिति के आशीष जोशी , दीपक त्रिवेदी ,कमल पांचाल, महेश शर्मा, अप्रित पुरी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार अंकित ठाकुर ने माना।