परम पूज्य मुनिश्री विमलसागर जी एवं पूज्य अनंत सागर जी महाराज के परम सान्निध्य में विनयांजलि सभा आज

इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। इंदौर में 22 मई शुक्रवार को श्रुतमति-उपशममति माताजी की आक्समिक समाधी मरण पर भावपूर्ण विनयांजलि सभा उदय नगर जैन मंदिर परिसर में समाजिक सांसद के मिडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता राजेश जैन दद्दू ने बताया कि परम पूज्य
मुनिश्री विमलसागरजी एवं अनंत सागरजी महाराज संसघ के सान्निध्य में संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज की परम साधिका शिष्या एवं आचार्य श्री समयसागर महाराज की आज्ञानुवर्ती पूज्य आर्यिका 105 श्री श्रुतमति माताजी एवं 105 श्री उपशममति माताजी के आकस्मिक समाधिस्थ होने पर भावपूर्ण विनयांजलि सभा का आयोजन शुक्रवार 22 मई 2026 को प्रातः 8 बजे से उदयनगर जैन मंदिर परिसर में श्री सर्वोदय धार्मिक पारमार्थिक ट्रस्ट उदय नगर जैन समाज एवं दिगंबर जैन समाज समाजिक सांसद के अध्यक्ष आनंद गोधा महामंत्री हर्ष जैन समस्त समाज जन से आह्वान करते हुए कहा कि श्री सकल दिगम्बर जैन समाज, इंदौर द्वारा आयोजित यह सभा परम पूज्य मुनिश्री विमल सागर जी महाराज एवं पूज्य अनंत सागर जी महाराज के परम सान्निध्य में उदयनगर जैन मंदिर में सम्पन्न होगी।
दद्दू ने बताया कि प्रातःकालीन शौच क्रिया से लौटते समय हुई इस दुःखद दुर्घटना ने पूरे संघ एवं श्रद्धालु समाज को स्तब्ध कर दिया है। तप, त्याग, संयम और साधना से अलंकृत दोनों आर्यिकाओं का जीवन सदैव समाज को धर्ममार्ग की प्रेरणा देता रहेगा। यह घटना आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की परंपरा ही नहीं, अपितु सम्पूर्ण श्रंमण संस्कृति एवं जैन समाज के लिए बहुत बड़ी अपूरणीय क्षति है। दिगम्बर जैन समाज, समाजिक सांसद के प्रवक्ता राजेश जैन दद्दू ने समस्त जैन समाज से विनयांजलि सभा में सम्मिलित होकर श्रद्धासुमन अर्पित करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound