स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों की महापौर प्रहलाद पटेल ने की समीक्षा

स्वच्छता कार्य में और अधिक गति लाये जाने के दिये निर्देश

रतलाम । स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शहर को देश में नंबर.1 बनाने के लक्ष्य को लेकर महापौर प्रहलाद पटेल ने निगम आयुक्त अनिल भाना, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति प्रभारी विशाल शर्मा के साथ को वार्ड प्रभारियों की बैठक लेकर स्वच्छता कार्य में ओर अधिक गति लाये जाने व नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किये जाने के निर्देश दिये।
बैठक आयोजित बैठक में महापौर प्रहलाद पटेल ने स्वच्छता कार्य में नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा किये जा रहे कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर ओर अधिक स्वच्छता के लिये कार्य करना होगा साथ ही स्वच्छता के प्रत्येक पैरामीटर पर फोकस करना होगा तभी रतलाम नगर स्वच्छता में नम्बर 1 बन सकता है।
उन्होने निर्देशित किया कि रतलाम नगर को स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की भी है उन्हे स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाये, कचरे के पृथक्कीकरण पर जोर दिया जाये तथा खुले में, नाले-नालियों में कचरा डालने वालो के विरूद्ध जुर्माने की कार्यवाही की जाये।
बैठक में घर-घर से कचरा संग्रहण, कचरा पृथक्कीकरण, सफाई, सार्वजनिक शौचालयों के रखरखाव एवं नागरिक फीडबैक पर विशेष कार्ययोजना बनाने पर चर्चा हुई तथा वार्ड प्रभारियों को अपने-अपने वार्डों में माइक्रो प्लानिंग कर जमीनी स्तर पर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक में पीआईयू विनोद कामरे, स्वच्छता अधिकारी राजेन्द्रसिंह पवांर, आईईसी टीम के अजय परमार, करण सिंह भदोरिया, वार्ड प्रभारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound