आनंदपूर्वक सम्पन्न हुआ श्रीकृष्ण – रूकमणी विवाह

रतलाम 22 मई । पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमती प्रमिला परशुराम अग्रवाल परिवार द्वारा करवाई जा रही श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस भागवताचार्य श्री संजय ओझा (गामोठ जी) द्वारा आज कंस वध एवं कृष्ण रूकमणी विवाह का कथा का रसपान उपस्थित धर्मालुजनों को कराया । पंचम दिवस में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं में गोकुल में नित्य बाल लीलाएं, रास लीलाएं, जरासंध वध, कंस वध तथा श्री कृष्ण रूकमणी विवाह का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान प्रेम की वशीभूत होते है तथा जो भी सच्चे प्रेम से भगवान को स्मरण करते हुए उनकी मनोकामना पूर्ण करते है। रूकमणी जिसने हृदय से श्रीकृष्ण को सर्वस्व मानकर भगवान श्रीकृष्ण को पत्र लिखकर अपना संदेश भिजवाया जिसके प्रतिउत्तर में श्रीकृष्ण ने उन्हें अपनी पटरानी बनाने का निर्णय लिया और लक्ष्मी रूपा रुकमणी का हरण कर श्रीकृष्ण ने विधिपूर्वक विवाह किया। सभी भक्तों ने प्रतीकात्मक श्रीकृष्ण-रूकमणी के मंगलमय विवाह उत्सव में नृत्य गान करते हुए आनंद लिया।
कथा के प्रारम्भ में श्रीमती चंचल सौरभ अग्रवाल द्वारा पोथी पूजन की गई एवं अंत में आरती कर प्रसादी वितरित की गई । इस अवसर पर गिरीश अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल, शलभ अग्रवाल, संजय अग्रवाल, डॉ. अग्रवाल, साक्षी आकाश अग्रवाल, प्रखर अग्रवाल, श्री पंचांग अग्रवाल समाज महिला मंडल की सदस्यों सहित बड़ी संख्या में धर्मालुजन एवं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound