- आज युवा पीढ़ी को धर्म से जोड़ना होगा : महासती गुरुकीर्ति
- श्री जैन दिवाकर लर्न एण्ड टर्न शिविर का समापन




रतलाम 25 मई। जगत वल्लभ जैन दिवाकर प.पू. गुरूदेव श्री चौथमलजी म.सा., एंव आचार्य सम्राट डा. शिवमुनिजी मसा की आज्ञानुवर्तिनी एंव परम पुज्या कमलावती मसा की सुशिष्या तप चक्रेश्वरी, आयम्बिल तप आराधिका अरूणप्रभाजी मसा, श्री गुरूकिर्तीजी मसा, श्री गुरूनिधीजी मसा, श्री अरूणकिर्तीजी मसा आदि ठाणा के 04 सानिध्य में पगारिया परिवार नागपुर के सौजन्य से जैन दिवाकर स्मारक पर आयोजित 10 दिवसीय श्री जैन दिवाकर लर्न एण्ड टर्न शिविर का समापन बड़े हर्षोल्लास से अनुष्ठान आराधिका, ज्योतिष चंद्रिका शासन प्रभाविका साध्वी डा. कुमुदलताजी मसा, डा. महाप्रज्ञाजी मसा,, डा. पदमकिर्तीजी मसा, साध्वी राजकिर्ती जी मसा आदि ठाणा 04 का सानिध्य मै जैन दिवाकर स्मारक पर संपन्न हुआ।
इस अवसर पर ज्योतिष चन्द्रिका डॉ कुमुदलता म सा ने फरमाया की इस संस्कार शिविर मै जिस तरह से सफल संचालन हुआ उसके लिए पूरी टीम को साधुवाद.। आपने कहा कि रतलाम कि धरा बहुत ही धन्य है जहाँ उनकी गुरुणी माँ मालवसिंहनी कमलावती म सा कि जन्मस्थाली है जिनके आश्रय मै हमने संयम लिया। यह धरती धन्य है जहाँ हमारे वरिष्ठ गुरु भगवंतों कि कर्मभूमि भी रही। आपने कहा किया बच्चो को संस्कारवान् बनाना है ताकि देश और समाज को तरक्की कर सके, इस शिविर के माध्यम से गुरुणी बहन अरुण प्रज्ञा जी ने बच्चों को संस्कार वान बनाने का जो बिढा उठाया है उसकी भी अनुमोदना। साथ ही माता पिता कि भी अनुमोदना जिन्होंने इस भीषण गर्मी मै अपने बच्चो को 10 दिनों तक घर से दूर रखा।
इस अवसर पर महासती गुरुकीर्ति म सा ने कहा कि हमारे बच्चे एक फूल के सामान है, इसको हमें निखारना पड़ेगा। आज समाज सुधारने के लिए एक ही पीढ़ी है वो है युवा पीढ़ी इसको धर्म के कार्य से जोड़ना होगा। आपने कहा कि शिविर कि शुरुवात वर्ष 2023 मै संघ रत्न इंदर मल जैन के सहयोग से यही से शुरू किया गया था जो प्रतिवर्ष चल रहा है। जिसका सफल संचालन शिविर समिति लाभार्थियों के माध्यम से करती है मै उन सभी को धन्यवाद देना चाहूंगी।
कार्यक्रम को श्री वर्धमान स्थाकवासी जैन श्रावक संघ अध्यक्ष अजय खिमेसरा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि रतलाम से शुरू हुए इस शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों का धन्यवाद। संघ गौरव महेन्द्र बोथरा ने कहा कि पूज्य गुरु भगवंत का आशीर्वाद हमेशा रतलाम श्रीसंघ पर रहा है। यहां का संघ समाज हमेशा से धार्मिक जप तप साधना मे आगे रहा है जो एकता और समन्वय से आगे बढ़ रहा है।
श्रीसंघ मीडिया प्रभारी नीलेश बाफना ने बताया किया धर्मसभा को संघ रत्न इंदर मल जैन, नवयुवक मंडल अध्यक्ष आशीष कटारिया, विनोद बाफना, कु प्रियांसी कटारिया, चंद्रपुर से अमित जैन आदि गुरु भक्तो ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थी पगरिया परिवार नागपुर, वीर माता पिता, संचालन समिति, जैन दिवाकर महिला मंडल, जैन दिवाकर बालिका मंडल, जैन बालक मंडल, शिविर मे उपस्तिथ बच्चो का बहुमान श्रीसंघ रतलाम द्वारा किया गया।
कार्यक्रम मे जैन दिवाकर संघठन समिति महामंत्री राकेश मेहता, प्रवक्ता जयंतीलाल डांगी, सुभाष टुकड़िया, मणिलाल कटारिया, सुरेश कटारिया, ललित पटवा, प्रेमकुमार जैन मोगरा, महामंत्री विनोद कटारिया, अमृत कटारिया, नवयुवक मंडल महामंत्री वीरेंद्र कटारिया, अरिहंत बोराना, विपिन कटारिया, संजय मेहता, रितेश मूणत, विकास कटारिया, रीना गाँधी, ऋतु कटारिया, समता पितलिया, प्रवीणा भटेवरा, मोनिका मेहता, राखी गाँधी, पिंकी पटवा, ऋतु कटारिया, छाया मुरार, ज्योति मेहता, मीना जी बोथरा, उषा बोथरा, सुशीला बाफना रक्षिता पटवा, सुहानी पटवा , लक्ष्य कटारिया, श्रेयांस बाफना, शुभ बोराणा आदि उपस्तिथ थे।