उत्तर भारतीयों ने किया महापौर प्रहलाद पटेल का सम्मान

हनुमान ताल पर गंगा कुण्ड व राम सेतु बनाने पर की खुशी जाहिर

रतलाम । हनुमान ताल के समीप पूजन सामग्री विसर्जन हेतु गंगा कुण्ड व राम सेतु निर्माण कार्य करवाये जाने के निर्देश दिये जाने की प्रशंसा उत्तर भारतीयों ने करते हुए महापौर प्रहलाद पटेल का पुष्पमाला पहनाकर एवं नारियल भेंटकर तथा रेशम नगरी के नाम से प्रसिद्ध भागलपुरी गमछे से सम्मान किया।
इस अवसर पर उत्तर भारतीयों ने कहा कि महापौर प्रहलाद पटेल का यह निर्णय प्रशंसनीय है गंगा कुण्ड व राम सेतु उत्तर भारतीयों के लिए छट पूजा में लाभदायी सिद्ध होगा।
ज्ञातव्य है कि हनुमान ताल के सौन्दर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य के निरीक्षण के दौरान महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा निर्देश दिये गये थे कि पूजा-अर्चना हेतु आचमन हेतु 100 बाय 100 का धार्मिक घाट का निर्माण कराया जाये साथ ही हनुमान ताल द्वारा के समीप पूजन सामग्री विसर्जन हेतु गंगा कुंड का निर्माण कराये जाने के साथ ही राम सेतु (निर्माणाधीन मार्ग) की लम्बाई को 100 से 150 मीटर और बढ़ाया जाये ताकि नागरिकों को प्रातः एवं सांयकाल विचरण करने में सुविधा हो सकें।
सम्मान अवसर पर मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, भाजपा नेता राकेश मिश्रा, महापौर परिषद सदस्य धर्मेन्द्र व्यास के अलावा उत्तर भारतीय अमरेंद्र कुमार, गिरेंद्र यादव, शंभू राय, शशि भूषल, लक्ष्मण कुमार, सुनील कुमार सिंह, रघुनाथ माथो, प्रभु नाथ कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound