महापौर प्रहलाद पटेल ने हाई मास्ट लगाने के कार्य का किया भूमि पूजन




रतलाम 27 मई । वार्ड क्रमांक 21 स्थित बाजना बस स्टैण्ड परिसर में हाई मास्ट लगाने के कार्य का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, मंडल अध्यक्ष नन्दकिशोर पवांर, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, विद्युत एवं यांत्रिकी समिति प्रभारी अक्षय संघवी, महापौर परिशद सदस्य, पार्शदगण, क्षेत्रिय पार्शद श्रीमती केसरबाई भानीगामा तथा क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर बताया कि बाजना बस स्टैण्ड परिसर में 4 लाख की लागत से हाई मास्ट लगाया जायेगा कार्य पुरा होने पर बस स्टैण्ड दूधिया रोशनी से जगमगाएगा जिससे रात्री में यात्रियों को सुविधा होगी।
उन्होने इस अवसर पर कहा कि नगर निगम परिशद नगर तथा नागरिकों के हित में नगर का विकास तो कर ही रही है नागरिकों का भी कर्तव्य है कि वे अपने नगर को स्वच्छ सुन्दर बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। भूमि पूजन के अवसर पर महापौर परिषद सदस्य धर्मेन्द्र व्यास, पूर्व पार्षद जाकिर रावटीवाला, पार्षद प्रतिनिधि किशनलाल भानीगामा के अलावा तवंरजी, मुकेश, कल्याण, भूरा भाई सहित क्षेत्रिय नागरिक उपस्थित थे।