

जावरा(अभय सुराणा)। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (रजि.) परिवार की ओर से नगर के समाज सेवी शेखर नाहर को हर्ष पूर्वक भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट रतलाम जिले के “जावरा नगर अध्यक्ष” के पद पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव द्वारा मनोनीत किया गया है।आपकी इस नियुक्ति पर आपको हार्दिक बधाई एवं शुभ कामनाएं।आपके अनुभव, समर्पण और सेवाभाव से संगठन को एक नई ऊर्जा औरदिशा मिलेगी।भारतीय मानव अधिकार परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। उन्होंने आशा व्यक्त की की हमें विश्वास है कि आप समाज हित में ईमानदारी, निष्ठा और नियमों का पालन करते हुए संगठन की गरिमा को और ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे। उपरोक्त नियुक्ति पर नगर की अनेको समाज सेवी संस्थाओं ने श्री शेखर नाहर को बधाई देते हुए श्री यादव का आभार माना है।