उपार्जन’ पोर्टल पर ई-स्लॉट बुकिंग न हो पाने से किसान परेशानी का सामना कर रहे हैं

जावरा तहसील के किसान खान ने सीएम हेल्प लाइन में की शिकायत

जावरा (अभय सुराणा)। 28 मई नजदीक आते ही किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पोर्टल पर स्लॉट बुकिंग न होने के कारण कई किसान अपनी फसल समर्थन मूल्य पर बेचने से वंचित हैं। इसी समस्या को लेकर भीमा खेड़ी तहसील जावरा के किसान आला वाले खान ने सीएम हेल्प लाइन में शिकायत कर फसल बेचने की अनुमति देने की गुहार लगाई है।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में श्री खान ने बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपज बेचने के लिये किसानों को ई-उपार्जन पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होता है। आपका कहना है कि उन्होंने अपनी रबी फसल के उपार्जन हेतु ई-उपार्जन पोर्टल पर 9 मार्च 2026 को पंजीयन करा लिया था। लेकिन वह जब दिनांक 26 मई 2026 को स्लॉट बुकिंग के लिये निर्धारित स्थल पर पहुंचे तो ज्ञात हुआ कि स्लॉट बुकिंग बिना किसी सूचना के 72 घंटे पूर्व बंद कर दी गई है। इस कारण से कई अन्य किसान भी स्लॉट बुकिंग से वंचित रह गए हैं। इस सम्बन्ध में अल्लावले खां ने सी. एम. हेल्पलाइन पर शिकायत कर उक्त समस्या के निराकरण का अनुरोध किया है।
आपने बताया कि पोर्टल पर स्लॉट बुक करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन तकनीकी त्रुटि के कारण सफलता नहीं मिल पा रही है। अपने चिंता जताई कि यदि 28 मई तक स्लॉट बुकिंग नहीं हुई, तो उन्हें मजबूरन खुले बाजार में कम भाव पर फसल बेचना पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound