पुरुषोत्तम माह में 11 जोड़ों ने किया एकादशी व्रत उद्यापन, धार्मिक माहौल में संपन्न हुआ महोत्सव

इंदौर। श्री सकल पंच राठौर समाज महिला मंडल द्वारा पुरुषोत्तम माह के पावन अवसर पर एकादशी व्रत उद्यापन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 11 जोड़ों ने विधि-विधान के साथ एकादशी व्रत उद्यापन में भाग लेकर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। कार्यक्रम का समापन लड्डू गोपाल की आरती एवं पूजा-अर्चना के साथ भक्तिमय वातावरण में हुआ।
इस अवसर पर महिला मंडल अध्यक्ष संगीता विजय देवड़ा ने सकल पंच राठौर समाज अध्यक्ष ललित राठौर एवं समाजजनों के साथ व्रतधारियों का सम्मान पत्र एवं दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक मंजू श्री बोडाने, अर्चना, उषा राठौर, शिवकन्या राठौर, सीता राठौर, भावना गहलोत, वंदना राठौर, महिला मंडल महामंत्री हेमलता राठौर, प्रमिला राठौर, प्रेमलता राठौर, रचना राठौर, लता राठौर, तारा राठौर, आरती राठौर, गीता राठौर एवं नीतु राठौर उपस्थित रहीं।
धार्मिक आयोजन में समाज अध्यक्ष के नेतृत्व में संरक्षक सोनू राठौर, अशोक राठौर, हरीश राठौर, महेश राणावत, राजू राठौर, विजय राठौर, पंकज राठौर सोनी, जितेंद्र राठौर, महामंत्री नितिन राठौर तथा युवा टीम के सदस्य मयंक दीप, राजू राठौर, मयंक राठौर, अक्षय राठौर एवं निलेश राठौर ने आयोजन व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के समापन पर महिला मंडल अध्यक्ष संगीता विजय देवड़ा ने सभी अतिथियों, समाजजनों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन को समाज की धार्मिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त बनाने वाला बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound