निर्यापक मुनि श्री सुधासागर जी ने आशीर्वाद दिया

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) गिरनार धर्म यात्रा के लिए समस्त समाज और विश्व जैन संगठन के लिए दोनों हाथ से आशीर्वाद – पू मुनि पुंगव श्री 108 सुधा सागर जी महामुनिराज ने, थूबोन जी और गोलकोट अतिशय क्षेत्रों पर पदाधिकारियों ने दर्शन कर गिरनार यात्रा के लिए मंगल आशीर्वाद लिया ।
विश्व जैन संगठन धर्म नगरी अशोक नगर में श्री नेमि गिरनार धर्म यात्रा के निर्विघ्न सफलतापूर्वक संपन्न हो इसके लिए अशोक नग़र में विराजमान प. पूज्य निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज के पास मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद लेने के लिए 28 मई 2026 को विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय जैन, भारत वर्षीय तीर्थ क्षेत्र कमेटी दिल्ली के अध्यक्ष श्री प्रद्युम्न जैन जैन, संगठन के सम्मानित सदस्य अभिषेक जैन, इंदौर शाखा अध्यक्ष मयंक जैन, महेन्द्र जैन भैयन शिवपुरी, मुकेश जैन, सचिव पारस जैन एडवोकेट, कॉर्डिनेटर अंचल जैन ललितपुर एवं चक्रेश जैन आदि अशोकनगर पहुंचे जहां पर सभी ने मुनिसंघ के चरणों में श्री फल समर्पित कर आशीर्वाद लिया।
विश्व जैन संगठन के प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस अवसर पर पूज्य गुरुदेव ने सभी भक्तजनों को अधिक से अधिक संख्या में गिरनार जी जाने हेतु आशीष प्रदान किया।
विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय जैन ने गिरनार जी धर्म यात्रा के बारे मे बताया कि 25 जून को दिल्ली से धर्म यात्रा प्रारंभ होकर 4 जुलाई की सुबह गुना में और 4 जुलाई की ही शाम को अशोक नगर में प्रवेश करेगी जिसमें हजारों की संख्या में साधर्मीजन उपस्थित होंगे। अशोकनगर में पहुंचने पर विश्व जैन संगठन के सभी सदस्यों का अशोक नगर दिगंबर जैन पंचायत कमेटी एवं राष्ट्रीय जनशासन एकता संघ के सदस्यों ने स्वागत अभिनंदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound