महापौर प्रहलाद पटेल ने उद्यान के विभिन्न कार्यो का किया भूमि पूजन



रतलाम 29 मई । महापौर निधि से षहर के 6 उद्यानों को उत्कृष्ठ उद्यान के रूप में विकसित करने के कार्य के तहत वार्ड 12 कस्तुरबा नगर गली नम्बर 8 के उद्यान को उत्कृष्ठ उद्यान बनाये जाने हेतु उद्यान के विभिन्न कार्यो का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, क्षेत्रिय पार्षद एवं निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, महापौर परिषद सदस्य, पार्षदगण व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि पर्यावरण को आने वाली पीढ़ी के लिये जीवित रखना है तो हम सभी को पर्यावरण सुधार के कार्य में आगे आकर यह संकल्प लेना होगा की प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधे का रोपण कर उसे पेड़ बनायेंगे। धरती मॉं को प्रदुषण से मुक्त करने हेतु पॉलीथीन का उपयोग नहीं करेंगे, खरीददारी करते समय जूट या कपड़े की थैली को साथ ले जाना अपनी आदत में शामिल करेंगे।
उन्होने कहा कि कस्तुरबा नगर गली नम्बर 8 के उद्यान को उत्कृष्ठ उद्यान बनाने का कार्य 40 लाख की लागत से किया जायेगा जिसमें उद्यान का सौन्दर्यीकरण, बच्चों के लिये खेल उपकरण, जिम उपकरण, लाईटिंग, पौधारोपण, पाथ वे इत्यादि का कार्य किया जायेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने इस अवसर पर कहा कि रतलाम शहर में लगातार एवं तीव्र गति से विकास कार्य हो रहे हैं वहीं महापौर प्रहलाद पटेल पर्यावरण को संरक्षित करने का कार्य कर रहे है जिसके तहत संभाग सबसे बड़े रीजनल पार्क का निर्माण गंगा सागर मेें किया जा रहा है साथ ही शहर के 6 उद्यानों को उत्कृष्ठ उद्यानों के रूप में विकसित किया जायेगा जो नागरिकों एवं पर्यावरण के लिये लाभदायी सिद्ध होगा।
निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि शहर के साथ वार्ड 12 में भी नित नई विकास की सौगात नागरिकों को मिल रही हैं। वार्ड की अनाधिकृत कॉलोनियों में सड़क निर्माण के साथ ही आज वार्ड को उत्कृष्ट उद्यान की सौगात मिल रही है इन सौगातों से नागरिकों में हर्ष व्याप्त है। हमने चुनाव के दौरान जो वादे किये थे वह पूर्णता की ओर है।
भूमि पूजन के अवसर पर महापौर परिशद सदस्य दिलीप गांधी, मनोहरलाल राजू सोनी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती अनिता वसावा के अलावा विवेक शर्मा, भावना गुर्जर, करण वशिष्ठ, चेतन टांक, राहूल रांका, कमल सिंह, संतोष बैरागी, अर्पित उपाध्याय, महेश शर्मा, कमल ओझा, पन्नालाल राठौर, राजेन्द्र झाला, लोकेश राठौर, अरूण सराफ, अनुप तिवारी, घनश्याम व्यास, सत्येन्द्र जोशी, सुन्दरलाल गौर, प्रोफेसर एचकेएस श्रीवास्तव, भगतसिंह, अभिषेक व्यास, नवीन व्यास, नितिन पाण्डे सहित मातृ शक्ति एवं क्षेत्रिय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार जोशी ने किया व आभार सेवा निवृत्त प्राचार्य एस.एल. गौर ने माना।