नगर निगम के संसाधनों में शामिल हुई नवीन यातायात क्रेन

महापौर प्रहलाद पटेल ने किया नवीन क्रेन का लोकार्पण

रतलाम 29 मई । शहर की यातायात व्यवस्था को ओर अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु नगर निगम द्वारा क्रय की गई नवीन यातायात क्रेन का लोकार्पण महापौर प्रहलाद पटेल ने निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, यातायात एवं परिवहन समिति प्रभारी श्रीमती सपना त्रिपाठी, विद्युत एवं यांत्रिकी समिति प्रभारी अक्षय संघवी, महापौर परिषद सदस्य, पार्षदगण के साथ विधिवत् पूजा अर्चना कर किया व हरी झण्डी दिखाकर कर्तव्य स्थल के लिए रवाना किया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर बताया कि नवीन यातायात क्रेन 20 लाख की लागत से क्रय की गई है, पहले किराये की यातायात क्रेन से यातायात में बाधक बनने वाले वाहनों को उठाया जाता था। नवीन क्रेन आने से प्रतिमाह व्यय होने वाली किराये की राशि की बचत होने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था भी सुचारू होगी।
लोकार्पण अवसर पर महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, श्रीमती अनिता कटारा, दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, मनोहरलाल राजू सोनी, पार्षद शक्तिसिंह राठौर, परमानन्द योगी, रणजीत टांक, धर्मेन्द्र रांका, श्रीमती प्रीति कसेरा, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, विजयसिंह चौहान, संजय कसेरा, शेरू पठान सहित निगम अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound