
इंदौर (राजेश जैन दद्दू) दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन द्वारा विशाल स्तर पर भारत में फैले 16 रीजन के 350 ग्रुपो में स्वर सन्धि राष्ट्रीय अंताक्षरी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन आरम्भ हो रहा हे। फेडरेशन के मिडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इसके अंतर्गत देश भर की 250 से अधिक टीमों के भाग लेने की संभावना हे इसमे सर्व प्रथम सभी रीजन अध्यक्ष एवं उनकी टीम अपने रीजन क्षेत्र पर प्रतियोगिता आयोजित करेंगे, तत्पश्चात रीजन से चयनित टीमों के लिये क्वाटर फायनल ओर सेमी फायनल होगा।
जानकारी देते हुवे फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी कोषाध्यक्ष श्री अश्विन कासलीवाल ने बताया की अन्ताक्षरी के लिये राष्ट्रीय चेयरमैन श्रीमती नीता जम्बू जैन धवल एवं राष्ट्रीय सयोंजक श्री नवीन संगीता जैन को बनाया गया हैं । इस अंताक्षरी का सम्पूर्ण संचालन उज्जैन से सम्पन्न होगा पूर्ण साज सज्जा ओर सम्पूर्ण अत्याधुनिक संसाधनों के साथ खेली जावेगी। राकेश विनायका ने बताया की फेडरेशन का प्रमुख उद्देश्य हे की, समाज की प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। इस आयोजन से समाज की गायन प्रतिभा का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होगा ।
अंताक्षरी के प्रमुख प्रायोजक इंदौर के प्रसिद्ध उद्योग पति श्री आर. के. जैन रानेका एवं श्री शील कुमार जी जैन एवं उज्जैन की प्रसिद्ध उद्यमी श्रीमती स्नेहलता जी सोगानी ने अपनी चंचला लक्ष्मी का अपना योगदान घोषित किया हे।
उज्जैन से संचालित इस आयोजन का फायनल जयपुर में जुलाई के अंतिम सप्ताह में फेडरेशन के लगभग 300 पदाधिकारी गण एवं हजारों दर्शकों के मध्य होगा हजारों रुपये के पुरस्कारों के साथ दर्शकों के लिये भी कई आधुनिक राऊंड प्रस्तुत होंगे
समारोह को गरिमा प्रदान करने के लिये राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा एवं लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम जी बिरला को आमंत्रित किया गया हे ।इस अवसर पर फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनोहर जी इंदौर एवं राष्ट्रीय महासचिव विनय जैन जबलपुर एवं श्री राकेश विनायका, एवं मिडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू इंदौर ने शुभकामनाएं प्रेषित की हे।
इंदौर के राष्ट्रीय पदाधिकारी श्री सुशील पांड्या, भुपेंद्र जैन श्री आशीष सुतवाला प्रदीप चौधरी ऋषभ जैन, संजय पापडीवाल रितेश पाटनी,जीवंधर जैन,,नितिन डोसी, श्रीमती ललिता कासलीवाल,अभिषेक विनायका,नीरज सोगानी,राकेश जैन,विपिन कासलीवाल,पवन कासलीवाल,श्रीमती सुलोचना सेठी,मनीष जैन (देवास) रत्नेश जैन आदि की बड़ी टीम बनाई गई हे।