अहमदाबाद–पटना स्पेशल ट्रेन के फेरे विस्तारित

रतलाम 01 जून। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से रतलाम मंडल से गुजरने वाली अहमदाबाद–पटना स्पेशल ट्रेन का एक फेरा विस्‍तारित किया गया है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन संख्या 09447 अहमदाबाद–पटना स्पेशल 03 जून 2026 को अहमदाबाद से तथा ट्रेन संख्या 09448 पटना–अहमदाबाद स्पेशल 05 जून, 2026 को पटना से चलेगी ।
ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। इसके साथ ही यात्री रेलवन ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound