पंच दिवसीय श्री कृष्ण सहस्त्रार्चन का आयोजन श्री हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज महिला सहयोग संगठन द्वारा

रतलाम । श्री हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज महिला सहयोग संगठन द्वारा पुरुषोत्तम  मास के उपलक्ष्य में पंच दिवसीय श्री कृष्ण सहस्त्रार्चन (1008 नामों से अर्चन) का आयोजन हरियाणा गौड़ धर्मशाला त्रिपोलिया गेट पं. संजय ओझा (गामोठ जी) के द्वारा कराया जा रहा है। कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती आशा शर्मा ने बताया कि दिं. 29 मई से 2 जून तक आयोजित श्री कृष्ण सहस्त्रार्चन में 1008 नामो से अर्चन किया जाता है। इस कार्यक्रम में  प्रतिदिन तुलसी दल, पुष्प, अक्षत आदि सामग्रियों से भगवान का अभिषेक, पूजन अर्चन एवं आरती की जावेगी ।
कार्यक्रम में प्रतिदिन 15 युगल एवं करीब 100 महिलाओं द्वारा अभिषेक  किया जा रहा है । कार्यक्रम में हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज ट्रस्ट अध्यक्ष बंसीलाल शर्मा, घनश्याम शर्मा, डॉ. राजेन्द्र शर्मा, कैदार शर्मा, अन्नकूट समिति के गोपाल शर्मा, मुकेश शर्मा, अशोक शर्मा एवं सभी पदाधिकारी उपस्थित थे संरक्षक महिला सहयोग संगठन की कौशल्या शर्मा, अध्यक्ष नीतू शर्मा, उपाध्यक्ष अनीता शर्मा, सचिव गायत्री शर्मा, आशा शर्मा, टीना शर्मा, रमा जी सहित संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आयोजन में हिस्सा लेकर धर्म लाभ लिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound