श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा रतलाम के देवेन्द्र मेहता अध्यक्ष मनोनीत

रतलाम। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा रतलाम (म.प्र.) सत्र 2026-28. के लिए देवेन्द्र मेहता निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत हुए । निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट रवि जैन ने निर्वाचन की प्रक्रिया सम्पन्न करवाई और मेहता को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। निर्वाचन के लिए सभा की साधारण सभा में बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे। निर्वाचन के लिए केंद्रीय सभा से निलेश रांका इंदौर और झाबुआ से पंकज कोठारी ने सर्वानुमति के लिए मार्ग प्रशस्त किया। सभा में निवृतमान अध्यक्ष विजय वोरा ने अध्यक्षीय उदबोधन दिया। मंत्री मनीष बरबेटा ने विगत कार्यकाल का लेखा जोखा प्रस्तुत किया।
निर्वाचन अधिकारी रवि जैन ने यह जानकारी देते हुए निर्विरोध निर्वाचन के लिए सभा सदस्यों का आभार व्यक्त किया और नव निर्वाचित अध्यक्ष देवेंद्र मेहता को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound