जैन श्वेतांबर सौश्यल ग्रुप “स्वस्तिक”द्वारा फेडरेशन मानव सेवा सप्ताह के अंतर्गत राजशांति आशियाना वृद्धाश्रम मै मानवसेवा प्रकल्प संपन्न

इंदौर। अखिल भारतीय जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप्स फेडरेशन (रजि.) के स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित “मानव सेवा सप्ताह” के अंतर्गत JSSG स्वस्तिक द्वारा फेडरेशन के मानव सेवा कमिटी चेयरमैन एवं स्वस्तिक ग्रुप के निवर्तमान अध्यक्ष आशीषजी पारख के नेतृत्व में दिनांक 02 जून 2026 को मानव सेवा एवं जीवदया के विविध सेवा प्रकल्प सफलतापूर्वक संपन्न किए गए।
इस अवसर पर राजशांति आशियाना वृद्ध आश्रम में आवश्यक उपयोगी वस्तुओं का वितरण किया गया। साथ ही प्रभात जी – प्रतिभा जी चोपड़ा द्वारा वृद्धाश्रम हेतु पंखों की व्यवस्था व उन्मुक्त आनंद आश्रम कॉलोनी नगर में बेटशीट व बच्चों के भोजन का लाभ लिया गया। अध्यक्ष अभिषेकजी-मेघाजी मोदी द्वारा भी आवश्यक फैन उपलब्ध करवाए गए तथा आशीष जी – नेहा जी पारख द्वारा ₹1,08,000 की राशि सेवा कार्य हेतु समर्पित की गई। इस अवसर पर ग्रुप संस्थापक आदरणीय प्रभात जी प्रतिभा जी चोपड़ा की वैवाहिक वर्षगांठ भी मनाई गई एवं फेडरेशन एवं ग्रुप परिवार द्वारा अनंत बधाईयां दी गई।
कार्यक्रम में फेडरेशन से पधारे कमलेश कोठारी, प्रकाश भटेवरा, पीयूष जैन, राजेंद्र जैन, नरेंद्र संचेती, नरेंद्र भंडारी, जनेश्वर जैन, सुनील तातेड एवं पंकज बाफना की गरिमामयी उपस्थिति रही ओर ग्रुप के पदाधिकारी सुभाष श्रीश्रीमाल, अंकित चोपड़ा, रूपेंद्र (चीनू) जैन, पारस हरकावत, प्रदीप जैन, अमितजी लुणावत, संजयजी पोरवाल, अजयजी लुणावत उपस्थित रहे।
फेडरेशन द्वारा आयोजित इस सेवा सप्ताह में ग्रुप के अधिकांश सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर सेवा कार्यों को सफल बनाया। सभी सहभागी सदस्यों की हार्दिक अनुमोदना करते हुए फेडरेशन को ऐसे प्रेरणादायी सेवा आयोजनों के लिए साधुवाद एवं धन्यवाद प्रेषित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound