
जावरा (अभय सुराणा) गोविंद राम तोदी शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज जावरा के पूर्व छात्र स्नेह मिलन समारोह 2026 के सफल आयोजन के बाद आयोजन समिति के सभी पदाधिकारीयो ने सर्वानुमति से पूर्व की भांति कॉलेज प्रबंधन को वाटर कूलर देने का निर्णय लिया।
उक्त जानकारी देते हुए मिलन समारोह संचालक इंजीनियर गोविंद काकानी ने बताया कि जिस कॉलेज से हमने विद्या प्राप्त की है हमें उसे भी कुछ देना चाहिए इस आशय को लेकर मिलन समारोह 2026 के बाद शेष बची राशि का उपयोग कॉलेज में पुण्य कार्य हेतु उपयोग में लेने के लिए कॉलेज प्रबंधन से चर्चा उपरांत पाया गया की गर्ल्स हॉस्टल का नया भवन बनकर तैयार हो चुका है| उसमें कन्याओं के लिये पीने हेतु शुद्ध जल के लिए वाटर कूलर की आवश्यकता है। अतः इस पुण्य कार्य हेतु ₹51000 का चेक द्वारा समिति के उपस्थित इंजीनियर पदाधिकारी अध्यक्ष के•एल• टाक ,संचालक गोविंद काकानी, उपाध्यक्ष अनिल तिवारी , उपाध्यक्ष एम एल पाटीदार , कोषाध्यक्ष के एम कसोट की उपस्थित में कॉलेज के प्राचार्य इंदल सिंह को सौंपा| विधायक राजेंद्र पांडे ने इंजीनियरों का किया सम्मान विधायक निवास पर रतलाम विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष बनने पर मिलने पहुंचे गोविंद काकानी एवं साथी इंजीनियरो पदाधिकारी का लोकप्रिय विधायक राजेंद्र पांडे द्वारा पुष्पमालाओं से स्वागत किया एवं गोविंद काकानी का अंगवस्त्र व शाल से सम्मान किया| विधायक राजेंद्र पांडे ने पूर्व इंजीनियर छात्रों की इस सराहनीय पहल के लिए प्रशंसा करते हुए सभी पूर्व छात्रों का धन्यवाद प्रदान करते हुए कॉलेज में किये जा रहे हैं सुधार कार्यों की जानकारी से अवगत कराया।