सांगोद की 23 हेक्टेयर शासकीय भूमि गौशाला के लिए हस्तांतरण प्रस्ताव पर आपत्तियां आमंत्रित

रतलाम । तहसीलदार रतलाम शहर श्री ऋषभ ठाकुर नें बताया कि उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी उद्योग विभाग ने तहसील रतलाम शहर के पटवारी हल्का क्रमांक 10 सांगोद स्थित शासकीय भूमि सर्वे नंबर 255/1 की 23 हेक्टेयर भूमि गौशाला के लिए हस्तांतरित किए जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। यदि किसी व्यक्ति, संस्था या फर्म को उक्त भूमि हस्तांतरण पर कोई आपत्ति हो तो वह 5 जून तक आवश्यक दस्तावेजों सहित अपनी आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Play sound