
इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । अत्यंत हर्ष और गौरव के साथ भारतवर्षीय दिगंबर जैनयुवा महासभा, पश्चिम बंगाल* द्वारा हमारे प्राचीन जैन तीर्थों की खोज कर प्राचीन और अमूल्य सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए अपने अदम्य साहस, कठोर पुरुषार्थ और नि:स्वार्थ समर्पण भावना से समाज को विदित कराने वाले समाज रत्न श्री सलेक चंद जैन जी को श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा महासभा द्वारा “तीर्थ रक्षक” की उपाधि से सम्मानित किया गया है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि उन्हें सम्मान पत्र श्री दिगंबर जैन लाल मंदिर जी, दिल्ली में विराजमान मुनिश्री विशम सागर जी महाराज के कर कमलों द्वारा दिया गया। गुरु देव ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि तीर्थों की रक्षा ही संस्कृति की रक्षा है। दद्दू ने बताया कि हाल ही में चर्चा में आए धार भोजशाला के मामले में भी श्री सलेक चंद जैन जी ने जैनों के पक्ष की लड़ाई लड़ी।
श्री सलेक चंद जैन* जी का यह त्याग और समर्पण संपूर्ण भारत वर्षीय जैन समाज और हमारी आने वाली युवा पीढ़ी के लिए एक महान प्रेरणा स्तंभ है। विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन, राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ के मंयक जैन समाजिक सांसद के अध्यक्ष आनंद नवीन गोधा हर्ष जैन, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ जैनेन्द्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, टीके वेद, सुशील पांड्या डीके जैन डीएसपी मनोहर झांझरी एवं फेडरेशन की राष्ट्रीय शिरोमणि संरक्षिका श्रीमती पुष्पा कासलीवाल महिला परिषद् की संभागीय अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन, श्रीमती साधना दगडे श्रीमती रेखा जैन श्रीफल आदि ने भावना भाते हुए कहा कि हम सब उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि , हम सब मिलकर उनके इस अनुकरणीय कार्य की अनुमोदना करें और अपनी संस्कृति व तीर्थों की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित हों!