प्लेसमेंट कैंपस में 106 युवाओं का चयन, 261 प्रतिभागियों ने कराया पंजीयन

रतलाम । शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) रतलाम में बुधवार को सुजलॉन कंपनी द्वारा विशेष प्लेसमेंट कैंपस का आयोजन किया गया। कैंपस में रोजगार प्राप्त करने के लिए युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर 12 वीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण कुल 261 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया।
प्लेसमेंट कैंपस में रतलाम, बदनावर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। एक प्रतिभागी बिहार राज्य से भी कैंपस में सम्मिलित हुआ।
कंपनी द्वारा निर्धारित मापदंडों एवं साक्षात्कार प्रक्रिया के उपरांत कुल 106 प्रतिभागियों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर मिलने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की।
संस्था के प्राचार्य श्री एच.के. बाथम ने चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने युवाओं को अधिक मेहनत कर अपने करियर में उच्च पदों तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया। आभार संस्था के टीपीओ श्री प्रफुल्ल सोनारकर ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound