पर्यावरण दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष को भेंट किया तुलसी का पौधा

रतलाम/इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी इंदौर ग्रामीण कार्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल को तुलसी का पौधा भेंट किया गया।
यह पौधा रतलाम के पूर्व महापौर एवं इंदौर ग्रामीण के प्रभारी शैलेंद्र डागा द्वारा सम्मानपूर्वक भेंट किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है तथा पौधारोपण एवं वृक्षों के संरक्षण के माध्यम से ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखरेख करने का संकल्प लिया। भूमि पूजन कार्यक्रम के साथ पर्यावरण दिवस पर तुलसी का पौधा भेंट करने की इस पहल को उपस्थितजनों ने सराहनीय एवं प्रेरणादायी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound