


रतलाम 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर मंडल द्वारा भगवान चंद्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता बजरंग पुरोहित , जिला सह मीडिया प्रभारी व मंडल प्रभारी निलेश बाफना, मंडल अध्यक्ष श्रीमती सोना शर्मा, महामंत्री संदीप मौर्य, वार्ड 06 के पार्षद रत्नदीप सिंह, मंडल उपाध्यक्ष भरत तवर, पूजा शर्मा, धर्मवीर गहलोत, लोकेश जायसवाल, रवि व्यास, मंडल मंत्री किरण महावर, नंदकिशोर गोटवाल, मयंक भाटी, मोहित तोमर, रोहित बीडवान, आईटी प्रभारी ईश्वर व्यास, कार्यालय मंत्री श्रीराम यादव, मंडल कोषाध्यक्ष प्रीयेश छाजेड़, मीडिया प्रभारी प्रतिभा चौहान, मन की बात प्रभारी ओम यादव, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र महावर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेखा गौतम, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील पाल, वार्ड 13 संयोजक तेजसिंह हाड़ा, वार्ड 04 संयोजक राजेश दुग्गल, मंडल के वरिष्ठ साथी हरीश तिवारी, मांगीलाल तिवारी, रामचंद्र बागोरा, बैरागी जी एवं राहुल दुबे ,जुझार सिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर और भाजपा के देश व प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देश पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का आह्वान किया।