- पर्यावरण को सहेजने में नागरिक निभायें अपनी भूमिका-श्रीमती मनीषा शर्मा
- पर्यावरण सुधार हेतु ओर अधिक पौधे लगाकर पेड़ बनाना होगा-डॉ0 खुशालसिंह पुरोहित
- अमृत सागर उद्यान सहित नगर के विभिन्न वार्डो में किया पौधो का रोपण




रतलाम 5 जून । प्रतिवर्ष पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाकर इतिश्री ना करते हुए उनका पालन पोषण अपने बच्चों की तरह करना होगा तभी वह पेड़ बनकर पर्यावरण सुधार में लाभदायी सिद्ध होंगे।
उक्त उद्गार भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने त्रिवेणी स्थित मानस भवन में आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये। उन्होने कहा कि जिले के 1399 बूथों पर पार्टी द्वारा आज से पौधा रोपण किया जायेगा तथा उनकी देखभाल प्रतिदिन की जाकर उन्हे पेड़ बनाया जायेगा।
निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि नगर निगम द्वारा 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से पौधा रोपण की शुरूआत की जाकर नगर के प्रत्येक क्षेत्र में पौधा रोपण किया जाता है। निगम द्वारा रोपे गये पौधो का पालन पोषण करना क्षेत्र के नागरिकों की जिम्मेदारी है। उन्होने कहा कि हमें इस धरती पर जीवित रहना है तो हमें पर्यावरण की रक्षा करना होगी क्योंकि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो ही हम व इस धरती के मानव व अन्य प्राणी जीवित रह पायेगें।
पर्यावरण विद् डॉ0 खुशालसिंह पुरोहित ने बताया कि पर्यावरण को सहेजने की शुरूआत 1972 में हुई थी तब से लगातार 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस निरंतर मनाया जा रहा हैं। पर्यावरण सुधार हेतु पेड़ लगाना तो आवश्यक है ही साथ ही उर्जा व पानी की भी बचत करना होगी। उन्होने रतलाम की जनता को पर्यावरण प्रेमी बताते हुए आशा व्यक्त की कि संकल्प के साथ नगर का प्रत्येक नागरिक पौधा रोपण कर उसे पेड़ बनायेगा।
मंडल अध्यक्ष नन्दकिशोर पवांर ने इस अवसर पर नागरिकों को एक पेड़ मॉं के नाम के तहत पौधा रोपण कर उसे सहेजने का आव्हान किया ताकि रतलाम नगर हरियाली से आच्छदित हो।
स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन समिति प्रभारी एवं क्षेत्रिय पार्षद विशाल शर्मा ने बताया कि रतलाम नगर को हरियाली से आच्छदित करना आवश्यक हो गया है क्योंकि इस वर्ष नगर के नागरिकों को अत्याधिक गर्मी का सामना करना पड़ा है। ग्रीष्म ऋतु में नगर का तापमान 40 डिग्री के आसपास रखना है तो हमें नगर को हरियाली से आच्छदित करना होगा।
निगम आयुक्त अनिल भाना ने आयोजित कार्यक्रम में बताया कि रोपे गये पौधे अनिवार्य रूप से पेड़ के रूप में विकसित हो इस हेतु कार्ययोजना तैयार की गई है जिसके तहत निगम द्वारा नागरिकों को दो-दो फीट उंचाई के नीम, आम, पीपल, जामुन, बरगद आदि क पौधे प्रदान किये जायेंगे नागरिक उन्हे अपने घर पर पुरानी नांद, ड्रम आदि में रोप कर दो से तीन साल तक देखभाल करें इस समयावधि में वे 6 से 8 फीट उंचाई के हो जायेंगे फिर उन्हे पालन पोषण करने वाले नागरिक के बताये स्थान, उद्यान, सड़क किनारे रोपित किया जायेगा ये पौधे 100 प्रतिशत पेड़ बनेंगे क्योंकि ये अपना पालन पोषण स्वंय करने में समर्थ होंगे।
प्रारंभ में आमंत्रित अतिथियों का स्वागत पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से किया गया इसके बाद मनीष बैरागी ने पर्यावरण गीत की प्रस्तुति देकर पर्यावरण को सहेजने का आव्हान नगर के प्रत्येक नागरिक से किया।
उद्बोधन पश्चात् भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष गोविन्द काकानी, मंडल अध्यक्ष नन्दकिशोर पवांर, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन समिति प्रभारी एवं क्षेत्रिय पार्षद विशाल शर्मा, पार्षद श्रीमती हिना मेहता, पर्यावरण विद् डॉ0 खुशालसिंह पुरोहित, निगम आयुक्त अनिल भाना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वैशाली जैन, एसडीएम आर्ची हरित, जिला योजना अधिकारी बालकृष्ण पाटीदार, परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण अरूण पाठक, रत्नेश विजयवर्गीय जन अभियान परिषद, पार्षद प्रतिनिधि राजेन्द्र चौहान, विजयसिंह चौहान, निगम अधिकारी राहूल जाखड़, विजय बालोद्रा, सुभाष गोयल, गोपाल झालीवाल, बीएल चौधरी, ब्रजेश कुशवाह, अनिल पारा, अनिल धाकड़ के अलावा विजय सेन, आकाश खड़के, जगदीश कुमावत, राजेश बैरागी, शंभुलाल पाटीदार, सोमेश वर्मा, राजेश सोलंकी, सुनील मालवीय, श्याम सुन्दर भाटी, शांतिलाल पाटीदार, सतीश भारतीय, मनोज शर्मा, नारायण शर्मा, सतीश टांक सहित नागरिकों ने मानस भवन उद्यान में विभिन्न प्रजातियों के पौधो का रोपण किया।
कार्यक्रम का संचालन जन अभियान परिषद के रत्नेश विजयवर्गीय ने किया आभार निगम आयुक्त अनिल भाना ने माना।