फायर सेफ्टी ऑडिट अभियान के तहत जावरा के राठौर नर्सिंग होम, लाइंस क्लब एवं जोयो होटल का निरीक्षण किया गया

रतलाम 5 जून । कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के आदेशानुसार जिले में अग्नि सुरक्षा के मद्देनजर अनुविभाग स्तर पर गठित फायर सेफ्टी ऑडिट दल द्वारा संस्थानों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है।
इसी क्रम में दल द्वारा जावरा मे राठौर नर्सिंग होम , लाइंस क्लब एवं जोयो होटल का फायर ऑडिट टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अग्नि सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं, उपकरणों तथा आवश्यक सुरक्षा मानकों का अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने संस्थान में उपलब्ध सुरक्षा संसाधनों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।
निरीक्षण दल में एसडीएम जावरा श्री सुनील जयसवाल विद्युत सुरक्षा विभाग, पीडब्ल्यूडी (ईएनएम), एसडीआरएफ, सहित संबंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। जिला प्रशासन द्वारा जिले में फायर सेफ्टी ऑडिट अभियान निरंतर जारी रहेगा, ताकि जनसुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound