विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पौधारोपण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

रतलाम । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार मेरा युवा भारत रतलाम द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कराडिया में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
युवाअधिकारी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष मैं शासकीय अनुसूचित जाति बालक सीनियर छात्रावास में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण एवं संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया ।सभी उपस्थित प्रतिभागियों ने पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित नहीं रखते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला भी हैं। सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रामचंद्र जी पोरवाल, ललित जी शर्मा ,सामाजिक कार्यकर्ता राजू टेलर, छात्रावास अधीक्षक देवीलाल यादव, बद्रीलाल बसेर ब्लॉक युवा समन्वयक आलोट दुर्गाशंकर मोयल द्वारा वृक्षारोपण किया गया ।

Play sound