विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में हुआ पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान

रतलाम । विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में स्थायी प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए पंच ‘ज’ अभियान के तहत विशेष वृक्षारोपण अभियान पर वन विभाग के सहयोग से जिला न्यायालय परिसर रतलाम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम के मार्गदर्शन में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री रामजी गुप्ता की अध्यक्षता में पौधारोपण कार्यक्रम के साथ में स्वच्छता अभियान और पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
जिला मुख्यालय रतलाम के न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, वन विभाग के अधिकारीगण, द्वारा फलदार एवं छायादार, औषधीय पौधे रोपित किये गये। उक्त पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु संबंधितों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर एसडीओ कछावा द्वारा वन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार पर बताया एवं पौधारोपण का महत्व बताते हुए पौधों का संरक्षण एवं संवर्धन के बारे जानकारी दी।
अध्यक्ष अधिवक्ता संघ श्री राकेश कुमार शर्मा द्वारा अपने उद्बोधन में बताया कि प्रत्येक अधिवक्ता या न्यायाधीश एवं अन्य स्वयं के जन्मदिन पर एक पौधा लगाये और उसकी जिम्मेदारी लें। साथ ही बताया कि अधिवक्ता संघ द्वारा 50 ऐसे पौधे रोपित करेगें जिनकी जिम्मेदारी प्रत्येक अधिवक्ता को दी जावेगी जो उनका संरक्षण एवं संवर्धन हमेशा करेगें।
प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री रामजी गुप्ता द्वारा अपने उद्बोधन में सभी उपस्थितजन को विश्व पर्यावरण की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि पौधे हमारी जीवन रेखा है और इन हमे हमेशा ध्यान रखना चाहिए आज हमें इतनी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है वह केवल इन पौधों की कमी के कारण हो रहा है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पौधें हमेशा रोपित करते रहना चाहिए।
इस अवसर पर जिला न्यायाधीश श्री निर्मल मंडोरिया, श्री आशीष श्रीवास्तव, श्री राकेश कुमार शर्मा, श्री राजेश नामदेव, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती सपना शर्मा, जिला रजिस्ट्रार/न्यायाधीश श्री अनुपम तिवारी, सुश्री रूपाली बिरला, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ श्री राकेश कुमार शर्मा, चीफ एलएडीसीएस, श्री अभय शर्मा एवं अन्य एलएडीसी अधिवक्ता एवं स्टॉफ, एस. डी. ओ. वन विभाग श्री प्रदीप कछावा, रेंजर वन विभाग श्री विष्णुलाल पाटीदार, अन्य न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण, पैरालीगल वालेंटियर्स, वन विभाग के अधिकारी एवं जिला प्राधिकरण का स्टाफ उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री नीरज पवैया द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound