समान नागरिक संहिता के लिए ucc.mp.gov.in पर अपने सुझाव दे

रतलाम 6 जून। मध्यप्रदेश राज्य में विभिन्न व्यक्तिगत तथा पारिवारिक विधियों के अंतर्गत विवाह, विवाह विच्छेद, भरण-पोषण, उत्तराधिकार एवं अन्य संबंधित विषयों के संबंध में अध्ययन और परीक्षण करने हेतु समान नागरिक संहिता के संबंध में मध्यप्रदेश शासन द्वारा उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है। समान नागरिक संहिता हेतु जन-परामर्श के सुझाव प्राप्त करने के लिए वेबसाईट ucc.mp.gov.in तैयार की गई है।जिला प्रशासन ने जिले के समस्त नागरिकों से अपील की है कि समान नागरिक संहिता के लिए अपने परामर्श/सुझाव वेबसाईट ucc.mp.gov.in पर प्रेषित कर शासन का सहयोग करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound