खाद्य सुरक्षा एवं पीएचई विभाग की संयुक्त कार्रवाई, सांवरिया वाटर प्लांट का निरीक्षण किया

रतलाम 6 जून । खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती ज्योति बघेल एवं पीएचई विभाग के एसडीओ श्री इरफान अली द्वारा शनिवार को बड़ावदा स्थित सांवरिया वाटर प्लांट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पानी के नमूने लिए गए।
निरीक्षण में प्रतिष्ठान पर खाद्य पंजीयन पाया गया। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत पानी का नमूना गुणवत्ता एवं मानक स्तर की जांच के लिए लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है।
निरीक्षण के दौरान प्लांट संचालक को परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा खाद्य पंजीयन प्रमाण-पत्र को प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound