

रतलाम 7 जून। कुशाभाऊ ठाकरे मंडल की कामकाजी बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय , मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, मंडल महामंत्री भूपेंद्र कावड़िया, निखिल बोवाल की उपस्तिथि मे संपन्न हुईं।
बैठक मे मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा ने स्वागत उद्बोधन देते मंडल की गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने केंद्र मे मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एवं प्रांतीय अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा जारी कार्यक्रम 12 वर्ष बेमिसाल के अंतर्गत 5 जून से 21 जून तक चलने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी। कार्यकम का संचालन मंडल महामंत्री भूपेंद्र कावड़िया ने किया और आभार विजय सिंह चौहान ने माना। इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारी व वार्ड संयोजक उपस्तिथ थे।