

रतलाम। महर्षि परशुराम ब्राह्मण सहकारी साख संस्था मर्यादित रतलाम के सदस्य अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल के खिलाड़ी पं. संजय वशिष्ठ का राष्ट्रीय बास्केटबॉल खेल चयन समिति के सदस्य बनने पर संस्था के अध्यक्ष श्री संदीप व्यास के द्वारा शाल श्रीफल हार से स्वागत सम्मान किया गया। संस्था के पं. राजेन्द्र कुमार जोशी ने कहा है श्री वशिष्ठ के चयन होने से मध्यप्रदेश, रतलाम एवं समाज को गौरवान्वित किया। आपके नेतृत्व में रतलाम खेल जगत में बास्केटबॉल खिलाड़ियों को नई ऊंचाईयां प्राप्त होगी एवं रतलाम युवाओं को प्रेरणा मिलेगी ।
संस्था ने श्री वशिष्ठ से रतलाम में अंतरराष्ट्रीय स्तरीय प्रशिक्षण संस्था शीघ्र खोलने का आव्हान किया श्री अजय जोशी ने आपको संस्था की कार्य प्रणाली से अवगत कराया। श्री वशिष्ठ ने बताया रतलाम में खेल प्रतिभाओं कि कमी नहीं है केवल उन्हें तराशने और सही मार्गदर्शन कि आवश्यकता है उन्होंने इसलिए सभी प्रकार की मदद करने का आश्वासन दिया । इस अवसर पर श्री सत्येन्द्र जोशी, श्री संजीव शर्मा, श्री सुनील दुबे, श्री विजय हेमकांत शर्मा आदि उपस्थित थे।