हरदा | प्रभारी परियोजना अधिकारी संगीता राजपूत को गत दिवस 16 अप्रैल को बाल विवाह की सूचना प्राप्त होने पर ग्राम लछोरा पहुंची। जहां पर उन्होने पाया गया कि एक नाबालिग बालिका का विवाह 08 मई 2021 को संपन्न होने जा रहा है। रिकॉर्ड के अनुसार बालिका की जन्मतिथि 15 जुलाई 2003 पाई गई।
विकासखंड-टिमरनी, जिला-हरदा की बाल संरक्षण टीम ने पहुंचकर परिजनों को बाल विवाह के नुकसान समझाए। समझाइश के पश्चात बालिका के परिजन बाल विवाह नहीं करने को तैयार हुए। उपस्थित लोगों को दल द्वारा बताया गया कि समेकित बाल संरक्षण योजना (ICPS) अंतर्गत ग्राम स्तरीय बाल संरक्षण समितियों का गठन किया गया है, जो बाल संरक्षण मुद्दों पर कार्य करेगी। आप उन्हें भी बाल विवाह की सूचना से अवगत करा सकते हैं या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर भी कॉल कर सकते हैं।