सारंगा ( संभावनाथ जैन मंदिर) गुजरात) । सही रणनीति और सिद्धांत के अभाव में किया गया कठोर परिश्रम ,समय और लगाया हुआ पैसा सफलता के बाजार संकट पैदा करता है । उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने सारंगा रेलवे स्टेशन संभावनाथ जैन तीर्थ में व्यक्त करते हुए कहा कि रणनीति सफलता के लिए ऑक्सी जन से महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
उन्होंने कोविड-19 पर सरकार की दोहरी नीति पर प्रश्नवाचक चिन्ह खड़े करते हुए कहा कि जब परीक्षा निरस्त की जा सकती है तो चुनाव क्यों नहीं।
मुनि कमलेश ने बताया कि म्युनिटी पावर को मजबूत करने वाले धर्मस्थल मंदिर आदि तो बंद किए किंतु मदिरा लयों को खुली छूट दी गई यह सरासर अन्याय है।
राष्ट्रसंत ने स्पष्ट कहा कि कोरोनावायरस से भयभीत नहीं होना है बल्कि निर्भीक होकर सावधानी रखना जरूरी है प्लेग बीमारी के समय बीमारी से मरे 300000 और उसके भय से मरे 3000000 भय से भी मौत के शिकार हो जाते हैं।
जैन संत ने बताया कि भय से मानसिक रोग एवं ब्लड प्रेशर डिप्रेशन हार्ड अटैक के शिकार हो जाते हैं भय खौफ और दहशत असाध्य रोग हैं आध्यात्मिक साधना के द्वारा ही इन पर विजय प्राप्त की जा सकती है। 20 अप्रैल को राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र कुमार जी मोदी की जन्म भूमि वडनगर (गुज.) पधारने की सम्भावना हैं ।