रतलाम विकास प्राधिकरण के नव मनोनीत पदाधिकारियों तथा संगठन के गौरव का सम्मान किया गया

शामियाना कलस्टर के (टेंट गोदाम) लिए रियायत दर पर भूमि आवंटित किये जाने का आग्रह किया

रतलाम। रत्नपुरी शामियाना जिला सम्मेलन समिति एवं रतलाम टेंट ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन तथा रतलाम टेंट महिला विंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में रानी जी की धर्मशाला बैंक कॉलोनी में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें रतलाम विकास प्राधिकरण व संगठन के गौरव का सम्मान किया गया । मीडिया प्रभारी सुनील पोरवाल ने बताया कि रतलाम विकास प्राधिकरण के नव मनोनीत पदाधिकारियों अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविन्द काकानी उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी टेंट एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष एवं संघ गौरव की उपाधि से अलंकृत महेन्द्र बोथरा का पुष्पमाला से स्वागत संगठन के पदाधिकारी ने किया। इसके पश्चात समिति द्वारा सभी अतिथियों को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं शाल ओढ़ाकर समिति के संयोजक सुभाष मूणत सहसंयोजक संदीप बोथरा सहसंयोजक नवल किशोर अग्रवाल, सहसंयोजक महेन्द्र डांगी एसोसिएशन संरक्षक केशर सिंह जैन अध्यक्ष अनोखिलाल दख परामर्शदाता मनोहरलाल छाजेड़ राजकुमार अग्रवाल कोषाध्यक्ष मोहन भंडारी, उपाध्यक्ष महेंद्र भण्डारी, संजय जैन द्वारा किया गया व पुष्पमाला से अभिनंदन सह सचिव मुकेश मारु, कमल सिंघल, वीरेन्द्र वाफगांवकर , रितेश कोठारी, संजीव कोठारी, कपिल पंड्या, नीलेश पाठक, गोविन्द भाटी, पवन कोठारी,कोशिक अग्रवाल, प्रकाश परासिया ,लक्ष्मी नारायण राठौर , ईश्वर लोदवाल, हरिओम जी, राधेश्याम दायमा, नरेन्द्र सोलंकी, मनीष बोरीवाल, महिला विंग अध्यक्षा रागिनी वशिष्ठ, सचिव सोनाली पोरवाल, कोषाध्यक्ष रंजिता सिंघल, उपाध्यक्ष अनीताअग्रवाल, किरण मेहता, संगीता कोठारी,रितु अग्रवाल, रिद्धि परयानी, मीना पाठक आदि सदस्यों ने सम्मानित किया ।
इसी के साथ युवा लाबी ने भी अतिथियों का स्वागत किया जिसमें अनमोल सिंघल, आर्यन वशिष्ठ, दीशांत डांगी,चिन्मय परिहार, रुद्र कोठारी, हार्दिक पोरवाल, रुषिक अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित थे । रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल से टेंट एसोसिएशन समिति ने यह मांग रखी कि नमकीन,सोना साड़ी जैसे कलस्टर रतलाम नगर में है वैसे ही शामियाना कलस्टर के ( टेंट गोदाम) लिए भी हमें रियायत दर पर भूमि आवंटित की जाए जिससे कि टेंट के गोदाम शहर से बाहर होकर आवागमन में कठिनाई न हो और शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू रहे।
इस मांग पर अध्यक्ष पोरवाल ने नगर विधायक चेतन कश्यप से इस संबंध में अपनी मांग को पुरजोर तरीके से रखने का आश्वासन दिया । वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविंद काकानी ने बताया कि टेंट व्यवसाय एक ऐसा व्यवसाय है जिसमें ग्राहक को जन्म, मरण,परण हर एक कार्यक्रम में टेंट वालो की भूमिका रहती है। इसके बिना किसी का भी कार्य नहीं हो सकता उसी प्रकार हम राजनीतिक सामाजिक लोग के लिए भी बड़े से बड़ा सेमिनार व छोटे से छोटा मंच बिना टेंट व्यवस्था के नहीं हो सकता इसलिए टेंट वाला भी एक बहुत बड़ी सेवा का कार्य करता है उसे उसका उचित मानदेय मिलना चाहिए। उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए त्रैमासिक मीटिंग की अग्रिम बधाई एंव शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम सफल हो इसकी हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया ।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र बोथरा ने संस्था को रतलाम की आन बान शान के हिसाब से जिला सम्मेलन एवं त्रैमासिक बैठक हो उसके लिए हर संभव मदद देने का वादा किया। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष वशिष्ठ व आभार वीरेंद्र वाफगांवकर द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound